शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में होंगे उत्तम लाभ

शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में होंगे उत्तम लाभ

एसी मान्यता है, घर में दीपक जलाने से ना केवल आपके जीवन से अन्धकार दूर होगा बल्कि आपके परिवार एवं घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होगी। यह पीढ़ियों से चली आ रही परम्परा का पालन आज भी हो रहा है।

ऐसा माना जाता है, शाम में मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु दोष दूर होते हैं। और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। साथ ही जीवन में परेशानियां कम होती है।

हमें यह भी याद रखना चाहिए की किस दिशा में और किस समय पर दीपक जलाना शुभ होगा।

#1 मुख्य द्वार पर दीपक

दीपक जलाना एक प्राचीन परंपरा है जो धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व रखती है। इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है, साथ ही लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

#2 दीपक जलाने का सही समय और स्थान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम को 5-8 बजे के बीच मुख्य द्वार पर दीपक जलना बहुत फलदायक होता है। इसी के साथ हम घर के मंदिर में और तुलसी जी के पास दीपक जला सकते है।

#3 वास्तु और दीपक

आपने एसा कभी सोचा नहीं होगा, पर दीपक जलाने से आपके घर के वास्तु दोष दूर होते है। और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

#4 दीपक जलाने की सही विधि

घर में दीपक जलाते समय विशेष ध्यान रखना चाइये। आप घी या तेल का दीपक उपयोग करें सकते है। इसके साथ सफेद रुई या लाल धागे की बत्ती का प्रयोग करना उत्तम होगा। और यह ध्यान रखे की दीपक की ज्योति उत्तर या पूर्व दिशा में हो।

#5 आपके जीवन में दीपक का प्रभाव

एसा माना जाता है, जो व्यक्ति प्रतिदिन दीपक जलाते है। उनके जीवन से राहु का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है। , उसके जीवन से सभी दुखों का नाश होता है। और माँ लक्ष्मी के प्रवेश से जीवन सुखमये और धन्य धान्य से परिपूर्ण होता है।